पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड अपडेट: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर FIR, आरोपियों की गिरफ्तार की तैयारी

CG

बीजापुर। पत्रकार मुकेश हत्याकांड मामले में एक और बड़ा एक्शन हुआ है। राज्य सरकार ने बीजापुर में एक और बड़ी कार्रवाई की है। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर बीजापुर के गणगौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला गंगालूर मिरतुर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है, और इस मामले में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

गंगालूर मिरतुर सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर कार्यपालन अभियंता ने गंगालूर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में पीडब्ल्यूडी के पूर्व EE बीआर ध्रुव, SDO आर के सिन्हा और इंजीनियर जीएस कोडोपी को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार किया।

राज्य सरकार ने पूर्व में ही भ्रष्टाचार के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद यह एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अब जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी इंजीनियर जीएस कोडोपी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर 29 जनवरी को दंतेवाड़ा कोर्ट में सुनवाई होगी।

यह मामला बीजापुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, और राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति का संकेत दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...