CG – निर्वाचन कार्यालय में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली: EVM की सुरक्षा के लिए था तैनात… आत्महत्या का कारण अज्ञात

CG

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। कांस्टेबल की ड्यूटी निर्वाचन शाखा में लगाई गई थी। आज दोपहर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर के नजदीक मंगलवार दोपहर कंपोजिट बिल्डिंग स्थित स्ट्रांग रूम में तैनात गार्ड ने सर्विस राइफल एसएलआर से खुद पर गोली चलाई। घटना के बाद कलेक्टर नम्रता गांधी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मृतक का नाम सालिक पात्रे बताया जा रहा है। उसे ईवीएम की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। इस दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मृत कांस्टेबल रूद्री लाइन में पदस्थ थे।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गइ है। पुलिस आरक्षक के साथियों और ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...