डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर बड़ा वार, बोले – चुनाव से पहले ही हार मान चुकीं है कांग्रेस, BJP को मिलेगी बंपर जीत

रायपुर। निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा भाजपा ने किया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है, और निकाय चुनाव में भाजपा को बंपर जीत मिलेगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि चुनाव में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है। उसे एक भी निकाय में जीत हासिल नहीं होगी, दूसरी तरफ भाजपा 2023-24 चुनाव में मिली जीत को नगरीय निकाय चुनाव में भी दोहराने की तैयारी में है।

बीजेपी के कार्यकर्ता उत्साह और ऊर्जा से भरे हुए हैं, नामांकन रैली में इसका रंग भी लोगों को देखने को मिला है। वही कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस में भय की स्थिति बनी हुई है। जमीनी स्तर पर काम करने वाले कांग्रेस नेताओं को टिकट नहीं दिया गया है। रायपुर नगर निगम में 15 साल तक कांग्रेस ने राज किया, लेकिन रायपुर निगम की स्थिति बद से बदतर हो गई। छत्तीसगढ़ के सभी निगमो में कांग्रेस का बहुमत रहा है, लेकिन निगमों की स्थिति किस तरह से है, यह किसी से छुपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी ने घोटाले किए हैं, यह जनता जानती है। कांग्रेस ने 5 साल में बंदरबांट और लूटने का काम किया है, कांग्रेस के कई नेता बागी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। यह साफ बता रहा है कि कांग्रेस के अंदर स्थिति अच्छी नहीं है। नाराजगी और विवाद की स्थिति से कांग्रेस चुनाव के पहले ही खुद को हारा हुआ मान चुकी है। कांग्रेस को जनता का मूड समझ आ गया है, इसलिए वह तरह-तरह के आरोप लगा रही है। अरुण साव ने कहा कि 2019 में अप्रत्यक्ष चुनाव कराकर कांग्रेस ने जनता का मताधिकार छीनने का काम किया था, जबकि भाजपा प्रत्यक्ष तौर पर महापौर का चुनाव कर रही है, इस बार जनता कांग्रेस को जरूर सबक सिखाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...