दुर्ग भाजपा मेयर कैंडिडेट अलका बाघमार का प्रचार जारी… बघेरा से मिलपारा तक किया जनसंपर्क; प्रत्याशी ने कहा- शहर के समग्र विकास को लेकर में संकल्पित

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार का जनसंपर्क के दूसरे दिन बघेरा वार्ड नंबर 56 से प्रारंभ होगी तत्पश्चात वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 2 मिलपारा राजीव नगर दोपहर 1:30 बजे चंडी मंदिर में विश्राम के पश्चात दोपहर 2:30 बजे से वार्ड नंबर 33 चंडी मंदिर वार्ड नंबर 3 मठपारा दक्षिण गया नगर मठपारा उत्तर में जाकर संपन्न हुई। जनसंपर्क के दौरान आम जनमानस में अपने महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार का जीत का तिलक लगाकर एवं माला पहनकर अभिवादन किया और उसे अग्रिम जीत की शुभकामनाएं प्रदान कि।

इस अवसर पर दुर्ग महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने कहा कि का आमजन मानस का उत्साह और समर्थन को देखकर निश्चित तौर पर यह प्रतीत होता है मेरी जीत सुनिश्चित है पूर्व में कांग्रेस की नगर सरकार के कुशासन को आम जनमानस ने देखा है और जिया है दुर्ग नगर निगम को एक अनुभवहीन व्यक्ति के हाथ में सौंप दिया गया था जिसकी अनुभवहीनता का परिणाम दुर्ग की जनता ने भोगा है पर अब समय आ चुका है कि मुझे और भारतीय जनता पार्टी 60 वार्डों के प्रत्याशी को अपना मत रूपी शुभ आशीष प्रदान करे।

अल्का बाघमार ने आगे कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव जी के नेतृत्व वाली सरकार ने कई ऐसे जनहित कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया है जिससे आम जनमानस का जीवन स्तर सुधारा भी है खासकर तो महतारी वंदन योजना जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की नेतृत्व वाली सरकार ने सरकार बनने के बाद से लगातार दे रही है मैं दुर्ग शहर की जनता से अपील करती हूं कि अपना मत रूपी शुभाशीष प्रदान कर मुझे और 60 वार्डों के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाए।

आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में कांति लाल बोथरा, अजय तिवारी,दिनेश देवांगन, मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान, डॉ शरद अग्रवाल, पार्षद प्रत्याशी कुमारी बाई साहू, मनीष साहू, गोविंद देवांगन, शशि द्वारका साहू ,नरेंद्र बंजारे, लिना दिनेश देवांगन पदाधिकारी दिनेश नालोडे, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, विद्या नामदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...