नौकरी का सुनहरा अवसर: भिलाई के बाबा दीप सिंह नगर में आज जॉब फेयर, MLA रिकेश सेन के प्रयास से 2100 युवाओं को मिलेगी नौकरी

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से निजी क्षेत्र में 2100 से अधिक पदों के लिए वैशाली नगर विधानसभा और समीपस्थ क्षेत्र के युवाओं को जॉब का एक गोल्डन चांस मिल रहा है। आपको बता दें कि बाबा दीप सिंह नगर में 31 जनवरी शुक्रवार को यह मेगा जॉब फेयर आयोजित किया गया है, जिसमें शामिल होकर योग्यता अनुसार इच्छुक 2 हजार 160 युवा दुर्ग, भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा, महासमुंद, बलौदा बाजार, रायगढ़, बिलासपुर, बेंगलुरु, तमिलनाडु और गुजरात में नौकरी पा सकते हैं।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि इस जॉब फेयर में लगभग 2 हजार से अधिक युवा अपने पसंदीदा शहर में निजी क्षेत्र में नौकरी कर सकेंगे। सभी वेकेंसी के लिए अमूमन 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवाओं के लिए योग्यता निश्चित है, योग्यता अनुसार युवा अपने पसंदीदा क्षेत्र में जॉब कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बैक आफिस, आफिस रिप्रेजेंटेटिव, सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट राइटर, ग्राफिक्स डिजाइन, विडियो एडिटर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, प्रोडक्शन ट्रेनी, आपरेटर, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी अफसर, सिक्योरिटी गार्ड, आडिट अफसर, बिजनेस लोन अफसर, असिस्टेंट लोन अफसर, नर्सिंग स्टाफ, जनरल स्टाफ, शॉप स्टाफ, साइट सुपरवाइजर, फिल्ड अफसर, रिलेशनशिप मैनेजर जैसे अनेक पदों के लिए वेकेंसी है।

उन्होंने अपील की है कि वैशाली नगर विधानसभा के अधिक से अधिक युवा इस जॉब फेयर में शामिल हों तथा अपनी योग्यता अनुसार जॉब अवश्य हासिल करें। श्री सेन ने बताया कि निजी क्षेत्र के एम्प्लायर्स से सम्पर्क कर बीडीएस कॉलेज कैम्पस बाबा दीप सिंह नगर में 31 जनवरी को इस जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा के युवा अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज के साथ अवश्य शामिल हों।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...