CG – एक और कांग्रेस प्रत्याशी पीछे हटा: इस नगर पंचायत में बीजेपी की बड़ी जीत, डॉ. खुशबू निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

CG

बसना। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बसना नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बसना नगर पंचायत की अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध चुनी गई हैं। नगर पंचायत बसना में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित कई लोगों ने फार्म भरा था। लेकिन शुक्रवार को नाम वापसी के दिन कांग्रेस प्रत्याशी सहित अन्य प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आमरीन गीगानी सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों ने नगर में विजय रैली निकालकर लोगों का आभार माना।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...