आम आदमी को थोड़ी सी राहत: LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, देखिए कितना कम हुआ दाम

डेस्क। सरकार ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2025 को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 7 रुपये तक की कटौती कर दी है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए हैं। बजट के दिन सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम घटाकर लोगों को खुशखबरी दी है।

एलपीजी की नई दरें फरवरी 2025 से लागू हो गई हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 7 रुपये घटकर 1797 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में यह 1907 रुपये, मुंबई में 1749.5 रुपये और चेन्नई में 1959.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। जयपुर में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 6.5 रुपये की कटौती हुई है, जिससे अब इसकी कीमत 1825 रुपये हो गई है।

घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अगस्त 2024 के बाद से नहीं बदली है। फरवरी 2025 में दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.5 रुपये और चेन्नई में 818.5 रुपये बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...