10 लाख की लागत से हुडकों में बनेगा बैडमिंटन एस्ट्रो टर्फ कोर्ट, पीडब्ल्यूडी प्रभारी एकांश बंछोर ने किया भूमिपूजन… विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल की पहल से जल्द होगा काम शुरू…

भिलाई। हुडको में ए मार्केट के पास मुख्य सड़क से लगे हुए मैदान में बैडमिंटन एस्ट्रो टर्फ कोर्ट के निर्माण किया जाएगा। करीब 10 लाख की लागत से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल की पहल से क्षेत्रवासियों की मांग पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नगर पालिका निगम भिलाई के राजस्व विभाग के प्रभारी सीजू एंथोनी एवं लोक कर्म विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जहां पूरे विधी विधान से भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हुडको वासियों ने विकास की गति को निरंतर बनाए रखने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जावेद खान,अरूण अग्रवाल, दानेशवरी साहू,जी एस सिंह, विनोद अमीन,पी श्रीनीवास,अनील पाटील, रविशंकर सिंह, श्यामल राय,अनील झा,सी अनील, सैम्यूल डेविड, पीके नंदी,मोहन राव, मुकेश दुग्गल, सतीश श्रीवास्तव, के मधुलाल वृंदावन पंडा,एस बाजी, पल्लव सोम, नेमीचंद शर्मा,संदीप डोंगरे, दिनेश शर्मा, मुकेश देशमुख,शंभू सिंह,उमेश तिवारी, प्रमोद शाह, राजन पाटील, संजय सराफ,एन एस काले,करण कनौजिया, अनिता तिवारी, पार्वती देशमुख, पुष्पलता साहू, मंजुलता अग्रवाल,सांई किरण, गोविंद अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...