CG – सड़क किनारे मोबाइल-कवर दुकान लगाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन… 6 गाडियां की जब्त… बिना RTO परमिशन गाड़ियों को मॉडिफाई भी करवाया

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क किनारे गाडी में मोबाइल कवर दुकान लगाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 6 गाड़ियां जब्त की है। बताया जा रहा है की बिना RTO के परमिशन मालवाहक वाहनों को मॉडिफाई भी किया। फिर शहर की मुख्य सड़क के किनारे ही दुकान लगाने लगे।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि, शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए SSP लाल उमेद सिंह ने नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत शहर के मुख्य सड़कों पर कुछ छोटे मालवाहक वाहन मालिक दुकान लगा रहे थे। इनकी दुकान पर आने वाले ग्राहक भी सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता जाम कर रहे थे। जिससे दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई थी।

पुलिस ने इस मामले में छह गाड़ियों को जब्त किया है। इन मामलों में अब कोर्ट आगे का निर्णय लेगा। इसके अलावा ये वाहन मालिक गाड़ियों को बिना आरटीओ के परमिशन मॉडिफाई करके प्रयोग कर रहे थे। जो परमिट के शर्तों का उल्लंघन है। पुलिस अफसरों का कहना है कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव :...

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव की...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...