आचार संहिता में आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही: 8 लाख से ज्यादा की अवैध शराब जब्त, आरोपी को भेजा गया जेल

रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर शंगीता, प्रबंध संचालक (CSMCL) श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा दिनांक 01/02/2025 को ग्राम खपरी थाना विधानसभा में दबिश देकर मुनरेठी निवासी आरोपी प्रदीप मारकंडे पिता हेमंत मारकंडे के आधिपत्य से 130 नग कार्टून पेटियों में भरे मध्यप्रदेश प्रान्त की गोवा व्हिस्की के 6500 नग पाव (मात्रा 1170 बल्क लीटर) जप्त किए गए। अवैध मदिरा धारण के आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैरजामनतीय धारा 34(2) , 36, व 59(क ) के तहत प्रकरण कायम किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेकबहादुर कुर्रे, आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख , कौशल सोनी एवं नीलम स्वर्णकार तथा आबकारी आरक्षक राकेश दुबे एवं विवेक श्रीवास्तव महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...