नशे में धुत युवक दौड़ाता रहा पंचर कार… जान बचाकर भागते रहे लोग… गाड़ी पलटने से भी बची, वीडियो हुआ वायरल, देखिए

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजा भोज सेतु पर जागरूक नागरिकों ने स्पार्किंग कार का वीडियो बनाकर वायरल किया है। इस कार से चिंगारियां निकल रही थी। ब्लास्ट भी हो सकती थी परंतु शुक्र है ऐसा कुछ हुआ नहीं। फिलहाल वीडियो वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात राजा भोज सेतु पर घटित हुई है। कार के दाईं तरफ के दोनों टायर फटे हुए थे। इसके बाद भी ड्राइवर दो टायर पर ही तेज रफ्तार में गाड़ी को सड़क पर दौड़ाता रहा। टायर फटने के कारण लोहे का व्हील सड़क से रगड़ने लगा, जिससे चिंगारियां निकलती रहीं। खतरनाक रूप से जा रही इस कार का वीडियो एक अन्य कार चालक ने पीछा कर बना लिया। ये भी बताया जा रहा है की ड्राइवर नशे में था।

लोगों को आता हुआ देख युवक ने कार दौड़ा दी
फटे टायरों के साथ बेहद तेज रफ्तार से जा रही ये कार रात 2 बजे राजा भोज सेतु पर पलटते-पलटते भी बची। लोग मदद के लिए दौड़े तो कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इसके बाद लोगों ने डायल-100 को कॉल किया। हालांकि एमपी नगर से लेकर तलैया और कोहेफिजा पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना होने से इनकार कर दिया।

कार एक महिला के नाम लेकिन ड्राइविंग युवक कर रहा था
राहगीरों की जान से खिलवाड़ करते हुए जा रही इस कार का वीडियो एक कार चालक ने बनाया। इस शख्स ने कमला पार्क से लेकर राजा भोज सेतु और VIP रोड तक फटे टायर वाली कार का पीछा किया। VIP रोड पर भी एक जगह कार टकरा गई और पलटते हुए बची। गाड़ी के नंबर के आधार पर इस कार का एयरपोर्ट रोड निवासी महिला का होना पता चला है। हालांकि इसे एक युवक चला रहा था।

(वीडियो सोर्स – विनीत रिछारिया)


खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...