पति को नींद की गोली देकर सुलाया, फिर पत्नी पहुंची पड़ोसी के घर… शारीरिक संबंध बनाते समय घोंट दिया प्रेमी का गला… पढ़िए क्या है पूरा मामला

पति को नींद की गोली देकर सुलाया

क्राइम डेस्क। उत्‍तर प्रदेश के बरेली में 32 वर्षीय विवाहित महिला ने घर बर्बाद कर देने की धमकी से आजिज आकर एक व्‍यक्ति का गला दबाकर हत्‍या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला ने व्‍यक्ति से शारीरिक संबंध बनाने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया। पहले तो आरोपी रबीना ने पुलिस को काफी देर तक गुमराह करने की कोशिश की ले‍किन बाद में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह थाना भोजीपुरा के गांव घुर समसपुर में इकबाल का शव मिला था। इकबाल की पत्नी शाहनाज ने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। शाहनाज ने पड़ोसी इदरीश और उसकी पत्नी रबीना पर इकबाल की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने इदरीश और रबीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो रबीना पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन बाद में उसने इकबाल की हत्या करने का जुर्म कबूल किया।

पति को कॉल रेकॉर्ड भेजने की धमकी देता था इकबाल
रबीना ने पूछताछ में बताया कि इकबाल एक जरदोजी कारीगर था। वह गांव-गांव घूमकर काम करता था। इस दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। उसकी इक़बाल से फोन पर बात होती थी। वह कॉल रिकॉर्ड करके उसे ब्लैकमेल करके जबरन शारीरिक सबंध बनाता था। इसी से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। रबीना के मुताबिक, इकबाल उसे धमकी देता था कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो वह कॉल रेकॉर्ड उसके पति को भेज देगा।

वारदात से पहले पति को नशीली चाय पिलाकर सुला दिया
रबीना ने बताया- ‘मेरे छोटे बच्चे हैं इसलिए मैंने इसे सहन किया। वह कई बार मुझे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था। मैं इस बात से ऊब गई थी। बुधवार को इकबाल अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के घर छोड़ने गया था। जब वह वापस जा रहा था तो मैंने उससे बात की और उससे कहा कि मैं उससे मिलना चाहती हूं। मैंने अपने पति इदरीश को रात आठ बजे चाय में सोने वाली गोलियां मिलाकर दे दी। चाय पीने के बाद जब पति सो गया तो मैंने इकबाल को फोन कर घर बुलाया।’

‘इकबाल के मुंह पर हाथ रखा और गला घोंट दिया’
महिला ने पुलिस को बताया है कि वह इकबाल के ब्लैकमेलिंग से तंग आ चुकी थी। उसने सोचा था कि वह या तो जान दे देगी या फिर इकबाल को मार डालेगी। इकबाल जब घर आया तो हमने एक दूसरे से संबंध बनाए। इसी दौरान मैंने इकबाल के मुंह पर हाथ रखा और दूसरे हाथ से उसका गला घोंट दिया। जब मैंने देखा कि इकबाल मर चुका है तो मैंने उसकी डेड बॉडी घर के बाहर सीढ़ियों तक घसीट कर ले गई और वहीं छोड़ आई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...

कैदी बना दूल्हा, जेल परिसर में प्रेमिका संग रचाई...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्रीय जेल जगदलपुर में 376 के मामले में बंद आरोपी...

आधी रात MBA छात्र से लूट, एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। एक्सप्रेस-वे पर दो अज्ञात...