चुनाव के बीच प्रैक्टिकल एग्जाम? NSUI ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन, प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहा है। इसी बीच आगामी दिनों में हेमचंद यादव विश्विद्यालय दुर्ग के अंतर्गत आने वाले बहुत से महाविद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षा भी होने है। इसी कड़ी में सोमवार को हेमचंद यादव विश्वद्यालय के कुलसचिव को NSUI प्रदेश उपाध्य्क्ष सोनू साहू ने NSUI कार्यकर्तों के साथ ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चुनावी समय के बीच में होने वाले प्रैक्टिकल परीक्षाओं के तिथि को आगे बढ़ाने की मांग कर यूनिवर्सिटी प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षण कराया। ताकि ऐसे छात्र जो अपने गांव शहर से दूर अन्य जिले में रहकर अध्ययन करते हैं वे अपने क्षेत्र में मतदान करने से वंचित ना रह जाए मतदान जो लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा है और छात्र अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, प्रदेश सचिव आदित्य नारंग, एनएसयूआई कार्यकर्ता तुषार कुमार,रोहन ताम्रकार,लक्ष्य शर्मा,आयुष चंद्रा,यश सोनी,आयुष शर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...