CG – नक्सलियों की कायराना करतूत, मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाया। यह घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बुड़गी चेरु की है। 3 फरवरी की रात में नक्सलियों ने कारम राजू पिता बारे 32 वर्ष व मुन्ना पिता सुकड़ा 27 वर्ष की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

दोनों का शव गांव में ही मिला। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी के बाद थाना तर्रेम पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...