CG – RI सस्पेंड: शासकीय कार्य में लापरवाही मामले में बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक निलंबित

CG

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां राजस्व निरीक्षक नरेश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई भूमि सीमांकन के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण की गई है। दरअसल न्यायालय तहसीलदार मुंगेली में 18 नवंबर को सीमांकन प्रकरण दर्ज कर राजस्व निरीक्षक को भूमि सीमांकन करने के लिए ज्ञापन जारी किया गया था।

राजस्व निरीक्षक नरेश साहू पर आरोप है कि, उन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना,शासकीय कार्यो के प्रति लापरवाही के चलते कलेक्टर राहुल देव ने आरआई को निलबिंत किया है।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 9(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। राजस्व निरीक्षक के प्रभार क्षेत्र अंतर्गत 12 सीमांकन प्रकरण लंबित हैं और प्रतिवेदन अप्राप्त है। निलंबन अवधि में नरेश साहू का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला मुंगेली निर्धारित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...