BJP मेयर प्रत्याशी अलका बाघमार ने किया वार्ड दौरा: आम जनता से अपने पक्ष में वोट की अपील की, बोली – सर्व भवंतु सुखिनः के मूल मंत्र पर भाजपा कार्य करती है

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग नगर निगम महापौर प्रत्याशी जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 41 से प्रारंभ हुई आम जनमानस साजन संपर्क करते हुए वार्ड क्रमांक 42 कसारिडीह पश्चिम, वार्ड क्रमांक 40 कसारिडीह पूर्व, वार्ड क्रमांक 48 सिविल लाइन दक्षिण, वार्ड क्रमांक 47 सिविल लाइन उत्तर में पहुंचकर संपन्न हुई आयोजित दौरा जनसंपर्क कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने जनमानस से अपने पक्ष में वोट की अपील की

इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग की चिंता करती है और वह हमेशा सर्वे भवंतु सुखिनः के मूल मंत्र पर कार्य करती है पर कांग्रेस पार्टी इसके विपरीत विकास विरोध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है आप सभी ने देखा की जब नगर निगम में हमारी सरकार थी दुर्ग हमारा दुर्त गति से आगे बढ़ रहा था पर कांग्रेस की सरकार आते ही उन्होंने अपनी नियत को स्पष्ट कर दिया।

महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने आगे कहा कि उतई चौक से निगम कार्यालय होते हुए जेल तिराहा तक जाने वाली प्रमुख मार्ग जो शहर की पहचान गौरव पथ के नाम से जाना जाता है उसमें चौड़ीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए की फुटपाथ उखाड़ दिया गया तथा शिफ्टिंग के नाम पर बड़े-बड़े हरे भरे पेड़ काट दिए गए किंतु इतना होने पर भी चौड़ीकरण के बजाय मार्ग और संकरा हो गया इसमें लाखों का भ्रष्टाचार भी किया गया

कुल मिलाकर अगर बात करें भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी के कुशासन से अब हमारा दुर्ग जल्द ही मुक्त हो जाएगा आप सभी के आशीर्वाद रूपी मत से मुझे और मेरे समस्त वार्डों के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

आयोजित जनसंपर्क मे भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा पार्षद प्रत्याशी ताम्रध्वज यादव, विवेक सिन्हा पिंटू, लोकेश्वरी ठाकुर ,डा देवनारायण तांडी, जयंती साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, बंटी चौहान, भाजपा नेता अमजद अली,बानी सोनी,गायत्री वर्मा,नितेश साहू ,रजा खोखर, जितेंद्र साहू, प्रशांत अग्रवाल, हेमंत गोयल, गौतम निरंकारी, नितेश जैन, रोहन मोटवानी सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...