भिलाई में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन; जानिए डिटेल

भिलाई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के संरक्षण में गायत्री प्रज्ञा मंडल मॉडल टाऊन, नेहरू नगर द्वारा दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है, जो आठ फरवरी से नौ फरवरी तक आयोजित होगा। इसमें 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कारों का आयोजन किया जा रहा है।

गायत्री महायज्ञ एक धार्मिक अनुष्ठान है, जो गायत्री मंत्र के महत्व को मानते हुए आयोजित किया जाता है. यह यज्ञ विशेष रूप से ध्यान, साधना और सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से किया जाता है. इसमें अग्नि को आहुतियां देकर देवताओं को समर्पित किया जाता है, जिससे मानसिक शुद्धि, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इस अनुष्ठान में दिनांक 08 फरवरी को प्रातः 6 बजे से 12 बजे तक अखण्ड जाप, दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक सुंदर काण्ड एवं शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक महा दीपयज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है।

वहीं दिनांक 09 फरवरी को प्रातः 9:30 से 12:30 तक गायत्री महायज्ञ एवं दोपहर 1:30 बजे से महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है की इस शुभ कार्य में उपस्थित होकर इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...