भिलाई पावर हाउस ब्रिज में हैवी व्हीकल्स की नो एंट्री: SDM ने जारी किया आदेश, जानिए क्यों लिया गया फैसला?

भिलाई। भिलाई में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। छावनी SDM ने भारी वाहनों के लिए एक नई नो एंट्री नीति लागू की है। यह निर्णय दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर लिया गया है, ताकि भिलाई टाउनशिप में बढ़ते जाम और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 1 से फ्लाई ओवर ब्रिज होते हुए नंदिनी रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही हमेशा रहती थी। खासकर सुबह और रात के समय, यहां जाम की स्थिति बन जाती थी और अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। इसे देखते हुए छावनी चौक और ACC चौक को जोड़ने वाले मार्ग पर अब भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अब से सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक इस मार्ग पर रेत, गिट्टी और अन्य सामान लेकर कोई भी भारी वाहन नहीं गुजरेगा। यह आदेश नंदिनी रोड पावर हाउस से छावनी चौक तक के मार्ग के लिए लागू किया गया है। वहीं, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ही इन वाहनों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...