कुरुद तालाब के कब्जेधारियों पर निगम की कार्रवाई से विधायक रिकेश हुए नाराज… कलेक्टर से की चर्चा, कहा – घर बेघर करने का मनमाना अधिकार किसने दिया…? परिवारों को अब मिला पक्का मकान

भिलाई। भिलाई के वैशाली विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कुरुद ढांचा भवन के समीप तालाब के ऊपर हुए अवैध कब्जे पर भिलाई निगम की बुलडोजर कार्रवाई से वैशाली नगर विधायक नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल निगम अधिकारियों ने विधायक रिकेश सेन के संज्ञान में लाए बगैर चार-पांच अवैध कब्जों को तोड़ दिया। चूंकि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बालोद निकाय चुनाव में प्रभारी हैं और जब निगम अधिकारी तोड़फोड़ कर रहे थे तो सेन बालोद में थे। तोड़फोड़ बाद जब विधायक रिकेश सेन ने जोन कमिश्नर को तलब किया तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

विधायक ने जब कलेक्टर से ऐसे किसी आदेश के संबंध में चर्चा की तो कलेक्टर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया है। विधायक रिकेश सेन ने स्पष्ट कहा कि वैशाली नगर विधानसभा में बगैर व्यवस्थापन किसी को बेघर नहीं किया जाएगा लेकिन निगम के कुछ अधिकारी अगर मनमाना कार्रवाई कर रहे हैं तो बहुत जल्द ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन वो लेंगे। उन्होंने समीपस्थ वार्ड के उप चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मनमाने निर्णय सीधे तौर पर पार्टी व सरकार की छवि को भी अनावश्यक नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए जिन लोगों ने एक साज़िश के तहत यह कारनामा किया है उनके खिलाफ एक्शन होगा।

आपको बता दें कि कुछ माह पहले ही पावर हाऊस क्षेत्र में बिना विधायक के संज्ञान में लाए निगम के अधिकारियों ने इसी तरह की कार्रवाई की थी, उन अधिकारियों पर विधायक रिकेश सेन की नाराजगी के चलते 48 घंटे के भीतर गाज गिरी थी। दरअसल विधायक ने कब्जेधारियों को आश्वस्त किया था कि पहले उनके रहने की व्यवस्था बनाई जा रही है उसके बाद ही अतिक्रमण हटाया जाएगा मगर प्रभारी आयुक्त ने नंदिनी रोड के अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई कर दी थी।

कुरूद में 4 से 5 अतिक्रमणकारियों को जोन कमिश्नर, तहसीलदार और जामुल पुलिस की टीम की मौजूदगी में कल बेदखल किया गया। जोन कमिश्नर ने तोड़ फोड़ कार्रवाई के लिए कलेक्टर के निर्देश का भी हवाला दिया जबकि विधायक रिकेश सेन से चर्चा में कलेक्टर ने ऐसे किसी आदेश से इंकार किया है। श्री सेन ने कहा कि वो अतिक्रमण के सख्त खिलाफ हैं मगर जिन लोग उस कब्जे में वर्षों से काबिज हैं उनके लिए पहले रहने की व्यवस्था बनाएं फिर अतिक्रमण तोड़ें। कुरूद ढांचा भवन तालाब के पास जिन 4-5 लोगों को बेघर किया गया वो कहां जाएंगे, इसकी चिंता निगम अधिकारियों को भी करनी चाहिए थी।‌ अगर किसी का घर बसाने की इच्छाशक्ति नहीं है तो उन्हें बेघर करने की मनमाना कार्रवाई किसी भी अधिकारी को वो वैशाली नगर विधानसभा में नहीं करने देंगे।

गौरतलब हो कि बिना वैशाली नगर विधायक के संज्ञान में लाए निगम अधिकारियों की इस कार्रवाई से जहां 4-5 परिवार बेघर हुए हैं वहीं उनकी चिंता करते हुए विधायक रिकेश के तल्ख तेवर से निगम गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्टर दुर्ग से चर्चा के बाद सेन ने कहा है कि अधिकारियों की ऐसी मनमाना कार्रवाई वो बिल्कुल सहन नहीं करेंगे। विधायक रिकेश सेन ने तत्काल प्रभावित परिवारों को पीएम आवास देने के निर्देश दिए नतीजतन गुरूवार को बेदखल किए गए लोगों को पीएम आवास में शिफ्ट किया गया है। पक्के आवास मिलने से सभी प्रभावितों ने विधायक रिकेश सेन की पहल पर उनका आभार जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...