दुर्ग में बढ़ते वाहन चोरी के मामलों के बीच पुलिस का एक्शन… नाबालिग समेत दो चोर गिरफ्तार, 3 टू व्हीलर हुए रिकवर

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2.5 लाख रुपए कीमत के 3 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एन्टी क्राइम और सायबर यूनिट, तथा थाना नेवई की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

हाल ही में कई वाहन चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थीं, जिसे गंभीरता से लेकर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर और अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेवई, निरीक्षक आनंद शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस ने विशेष रूप से संदेहियों और पूर्व अपराधियों पर नजर रखी थी।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने मुरली पान उत्ता, गार्डन चौक, टंकी मरीवा, नेवई क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शहनवाज हुसैन बताया और वाहन चोरी की वारदातें स्वीकार कीं। आरोपी ने बताया कि उसने एक मोटरसाइकिल सुपेला क्षेत्र और एक अन्य वाहन गाना डावनी क्षेत्र से चुराया था। आरोपी के पास से चोरी की बाइक और एक्टिवा बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी शहनवाज हुसैन (28 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड, शनि मंदिर के सामने, थाना जामुल, जिला दुर्ग (छ.ग.) है। इसके साथ एक अपचारी बालक भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इस कार्यवाही में एसीसीयू और थाना नेवई की टीम के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार नियंत्रण रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कैदी बना दूल्हा, जेल परिसर में प्रेमिका संग रचाई...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्रीय जेल जगदलपुर में 376 के मामले में बंद आरोपी...

आधी रात MBA छात्र से लूट, एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। एक्सप्रेस-वे पर दो अज्ञात...

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...