छत्तीसगढ़ में हीरोइनों ने स्पॉट बॉय को चप्पल से पीटा: छॉलीवुड में काम दिलाने के बहाने लड़कियों से लेता था नंबर… फिर करता था छेड़खानी… सबक सिखाने युवतियों ने सरेराह चप्पल से पीटा

बिलासपुर। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्म में स्पॉट बॉय का काम करने वाले की चप्पल से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक फिल्म में काम दिलाने के बहाने लड़कियों का नंबर लेकर उन्हें परेशान करता था।

स्पॉट बॉय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म की अभिनेत्री को फोन करके प्यार की बातें करना शुरू कर दीं। इसके बाद अभिनेत्री ने युवक को मिलने के लिए बुलाया और अपनी सहेली के साथ मिलकर उसको चप्पल से जमकर पीटा। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

डिप्टी कलेक्टर की बेटी है अभिनेत्री
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म की है की सहेली और अभिनेत्री डिप्टी कलेक्टर की बेटी है। युवक जब फोन कर रहा था, तब उन्हें नहीं पता था कि वह फिल्मों में स्पॉट बॉय का काम करता है। युवक के सामने आने के बाद उन्होंने युवक की पहचान कर ली और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान का युवक छत्तीसगढ़ी फिल्मों में स्पॉट बॉय का काम करता है। बताया जा रहा है कि युवक फिल्म में काम दिलाने के बहाने युवतियों से उनका मोबाइल नंबर मांग लेता है और बाद में उन्हें फोन कर परेशान करता है। कुछ दिन पहले उसने छत्तीसगढ़ी फिल्म की अभिनेत्री को फोन करना शुरू कर दिया और उससे प्यार का इजहार करने लगा। युवक ने उससे शादी करने की बात तक कह दी। युवती ने जब उसे फोन करने से मना किया, तब भी वह नहीं माना।

परेशान होकर युवती ने अपनी अभिनेत्री ने सहेली को इसकी जानकारी दी। फिर दोनों ने मिलकर युवक को तीन दिन पहले कोनी क्षेत्र के बिलासा ताल के पास मिलने के बहाने बुलाया। युवक उससे मिलने पहुंचा, तो दोनों युवतियां वहां पहले से इंतजार कर रही थीं। युवक के आते ही दोनों ने मिलकर उसकी चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। सरेराह पिटाई के इस नजारे को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री युवती चप्पल मारते हुए बोल रही है कि वह उसके इस चप्पल के लायक भी नहीं है और उससे शादी करने की बात कह रहा है। मारपीट देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। उन्होंने पूछताछ की, तब युवतियों ने उसकी करतूतों को बताया। इस पर लोगों ने युवक को पुलिस को सौंपने के लिए कहा। पिटाई करने के बाद युवतियों ने उसे छोड़ दिया।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...