भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी वाहन हादसे का शिकार… महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत… 7 गंभीर, CM साय ने जताया दुःख

डेस्क। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए है। तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 7 गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। एक्सीडेंट बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ है। घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने दुःख जताया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के श्रद्धालु महाकुंभ, प्रयागराज गए थे। वहां से वापस लौटते समय उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र, बभनी-दरनखाड़ के पास सामने से आ रही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीँ, तीन साल के मासूम समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सोनभद्र में ले जाकर भर्ती करवाया गया है। हादसा रविवार (9 फरवरी) की सुबह 6:30 बजे हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर कहा, ‘प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन के उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 4 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है।

इस दुःखद हादसे में 6 श्रद्धालुओं के घायल होने की भी खबर है। रायगढ़ जिला प्रशासन को सोनभद्र जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल श्रद्धालुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...