CG – नाबालिग के कपडे उतरवाए, अश्लील वीडियो बनाकर कई बार रेप: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी वसूले… डेढ़ महीने तक करते रहे दरिंदिगी… 3 आरोपी गिरफ्तार

CG

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के दोस्त ने पहले लड़की को विश्वास में लेकर उसके कपड़े उतरवा दिये। इस दौरान आरोपी के दोस्तों ने उसका अश्लील वीडियों बना लिया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल कर उससे पैसे वूसलने के साथ ही डेढ़ महीने में कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवक नाबालिग है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने डरा-धमकाकर लड़की से डेढ़ महीने तक दुष्कर्म किया। आरोपी के साथ एक नाबालिग समेत 2 सहयोगी भी हैं। इनके ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अपनी मां जानकारी दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दरअसल, मुख्य आरोपी का नाम महेन्द्र बाइन (20) है। 17 दिसंबर 2024 को नाबालिग को उसके घर से बाइक से यशवंत नगर नदी किनारे ले गया। जहां वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से घर पहुंची, लेकिन घर वालों डर की वजह से जानकारी नहीं दी।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी वीडियो बना लिया था, जिसकी वजह से वह बार-बार उसे बुलाकर रेप करता था। डेढ़ महीने में कई बार उससे दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता डरी सहमी से रहती थी। घर वाले भी चिंतित थे।

पीड़िता के मुताबिक वह आरोपियों की डिमांड से परेशान हो गई। इसके बाद पखांजूर थाने में 7 फरवरी को अपनी मां के साथ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 351(2), 308(2), 3(5) बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि FIR के बाद आरोपियों की तलाश की गई। 8 फरवरी को मुख्य आरोपी महेन्द्र बाइन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही 2 और सहयोगियों के बारे में बताया। दोनों साथी वारदात में सहयोग दिए थे।

पुलिस ने महेंद्र बैन और प्रसनजीत ढाली (20) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी यशवंत नगर के रहने वाले हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिनमें से 2 को जेल भेज दिया गया है। जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...