बस यात्रियों से लाखाें की लूटपाट, पीड़ितों ने राजनांदगांव थाने में की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव. नागपुर से रायपुर आ रही बस में यात्रियों से लूटपाट का मामला सामने आया है. नागपुर बस स्टैंड से कुछ दूर में अज्ञात लोग बस रोककर यात्रियों से लूटपाट की और फरार हो गए. बस में बिहार, झारखंड और राजनांदगांव जिले के यात्री सवार थे. यात्रियों ने राजनांदगांव थाने में घटना की शिकायत की है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जो नागपुर से राजनांदगांव और रायपुर आ रहे थे. लगभग सभी यात्री हैदराबाद और नागपुर कमाने खाने गए थे. कुछ यात्री बिहार, झारखंड और राजनांदगांव जिले के आसपास के रहने वाले हैं. यात्रियों ने राजनांदगांव पहुंचकर बस रोकवाकर थाने में लूटपाट की शिकायत की है. यात्रियों से आरोपियों ने नगद और ऑनलाइन पेमेंट कराकर लाखों रुपए की लूटपाट की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...