निकाय चुनाव 2025 : प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों ने किया मतदान, दुर्ग में कलेक्टर ऋचा चौधरी ने डाला वोट, लोगों से भी की मतदान करने की अपील

दुर्ग. नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथों में पहुंचकर प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों ने मतदान कर लोगों से भी मतदान करने की अपील की है. दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने भी जेआरडी स्कूल के मतदान केंद्र में वोट डाला. बूथ संख्या 120 में वोट डालने के बाद वह मतदान केंद्र के बाहर आये और उंगली पर लगी स्याही को दिखाया. उन्होंने निगम शहर क्षेत्र के मतदाताओं से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें.

राजनांदगांव में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी निखिल द्विवेदी ने अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र दिग्विजय काॅलेज पहुंचकर मतदान किया. बस्तर में भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डेय ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया. कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैंदू ने भी परिवार के साथ मतदान किया.

अंबिकापुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने वोट डाला.

बिलासपुर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक अपनी पत्नी के साथ मतदान किया. वहीं बीजेपी की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी ने भी हेमू नगर स्थित मतदान केंद्र में परिवार समेत मतदान किया. बिलासपुर में विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक सुशांत शुक्ला ने भी मतदान किया.

रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाठा पोलिंग बूथ में मतदान किया. मतदान से पहले उन्होंने महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आनंद वाचनालय मतदान केंद्र में मतदान किया.

कोरबा में वोटिंग से पहले बीजेपी की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़कर मां सर्वमंगला का आशीर्वाद लिया. इसके बाद परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर संजू देवी राजपूत ने मतदान किया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...