छत्तीसगढ़ में 12 बजे तक 35% वोटिंग: रायपुर में 18.4% और दुर्ग में 27.98%… मतदान केंद्र में हार्ट अटैक से मौत, देखिये दुर्ग में कहां कितना प्रतिशत मतदान

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव जारी है। वोटिंग प्रतिशत की बात की जाए तो दोपहर 12 बजे तक छत्तीसगढ़ में 35% मतदान हुआ है। वहीं राजधानी रायपुर में 18.4% और दुर्ग में 27.98% वोटिंग हुए है। धमतरी से पोलिंग बूथ में एक मतदाता की मौत की खबर आ रही है। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 12 में वोटिंग के लिए पहुंचे कुंजबिहारी बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक आने की आशंका है। वहीं सूरजपुर और रायगढ़ में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रत्याशियों पर वोट के लिए बाल्टी और पैसे बांटने का आरोप लगाया है।

  • इस बीच रायपुर बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायत मिली। कुछ देर तक वोटिंग प्रभावित रही। मशीन को सुधारने के बाद दोबारा मतदान शुरू हो गए हैं।
  • बिलासपुर के हेमू नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 8 में ईवीएम खराब होने से सुबह 8:30 बजे वोटिंग शुरू हुई। राजनांदगांव के लेबर कॉलोनी और प्यारेलाल स्कूल स्थित मतदान केंद्र में भी ईवीएम मशीन खराब होने से वोटिंग प्रभावित हुई है। जिसके बाद मशीन सुधार लिया गया है।
  • बता दें कि वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...