वोटिंग के दिन राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े डकैती: कार में आए 4 डकैत, लाल सलाम कहकर घर उड़ाने की धमकी, 3 लोगों को बंधक बना कर 60 लाख की लूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव हो रहा है। इसी बीच राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती की वारदात हुई है। डकैत आर्मी ड्रेस पहनकर घर के अंदर घुसे और उन्होंने बुजुर्ग को धमकाते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद लाल सलाम बोलकर हल्ला किया। घर को बम से उड़ा देने की भी धमकी दी। मिली जानकारी के अनुसार शंकर नगर के अनुपम नगर में डकैत कार से पहुंचे थे। कार से उतरते हुए 4 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। 2 महिला और एक पुरुष को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार से 4 आरोपी उतरते हैं। इनमें 2 डकैत आर्मी ड्रेस में दिख रहे हैं। वहीं 2 नॉर्मल कपड़ों में हैं। सभी डकैत मुंह को कपड़े से बांधे हुए हैं। दरवाजे को खटखटाकर अंदर चले जाते हैं। यहां घर में मौजूद 3 लोगों को बंधक बनाकर कैश लेकर भाग गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...