ED की बड़ी कार्रवाई: RTO कांस्टेबल सहित 3 को किया गिरफ्तार, परिवार वालों के नाम पर अवैध संपत्ति बनाने का है मामला

डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल ईडी ने आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के भोपाल जोनल कार्यालय ने सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौड़ को 10 फरवरी को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई सौरभ शर्मा और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में की गई है। ईडी ने यह जांच मध्य प्रदेश लोकायुक्त, विशेष पुलिस स्थापना भोपाल द्वार दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। एफआईआर के मुताबिक, परिवहन विभाग, भोपाल में सेवानिवृत कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा ने अपने परिवार के सदस्यों और संबंधित कंपनियों के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की थी।

बता दें कि इस मामले में बीते दिनों आयकर विभाग की टीम ने भोपाल में छापेमारी की थी। इस दौरान चेतन सिंह गौड़ की गाड़ी से 52 किलोग्राम सोने की बार और 11 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे। चेतन सिंह को सौरभ शर्मा का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। बता दें कि 27 दिसंबर 2024 और 17 जनवरी 2025 को ईडी ने सौरभ शर्मा, उनके परिवार और सहयोगियों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, अचल संपत्तियों के कागजाद और कई कंपनियों में किए गए निवेश से जुड़े दस्तावेज ईडी ने जब्त किए थे।

जांच में यह सामने आया कि सौरभ शर्मा ने अपने परिवार, मित्रों और कंपनियों के नाम पर लगभग 25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति खरीदी थी। इसके अलावा, अबतक 10 करोड़ रुपये की चल संपत्ति को जब्त या फ्रीज किया जा चुका है। जांच में पता चला कि सौरभ शर्मा को 2015 में एमपी परिवहन विभाग में आरटीओ कॉनस्टेबल की नौकरी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगियों चेतन सिंह गौड़ और शरद जायसवाल के साथ मिलकर कई फर्जी कंपनियां बनाई और उनके बैंक खातों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया। इस पैसे का उपयोग उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और कंपनियों के नाम पर संपत्ति खरीदने में किया। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और इस मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...

एक लाख की रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ा...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सारागांव थाने में पदस्थ एक...

सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों...