नगरीय निकाय निर्वाचन 2025: दुर्ग जिले के सभी नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न… शाम 5 बजे तक 67.96% वोटिंग

दुर्ग। जिले के 07 नगरीय निकाय में आम निर्वाचन और 03 नगरीय निकाय में उप निर्वाचन आज शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई है। जिले में औसत मतदान 67.96 प्रतिशत रहा है। जिला मुख्यालय दुर्ग निगम एवं अन्य नगरीय निकायों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। यहां लोग सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक अपने बारी का इन्तजार करते हुए उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। जिले के अन्य मतदान केन्द्रों पर भी मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया।

इस चुनाव में युवा महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्ग सहभागिता दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, इससे मतदाता निश्चिंत होकर मतदान कर सके। जिले के नगरीय निकायों में शाम 5.00 बजे तक 67.96 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिक निगम दुर्ग में 63.78 प्रतिशत, नगर पालिक निगम भिलाई में 56.93 प्रतिशत, नगर पालिक निगम रिसाली में 69.03 प्रतिशत, नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा में 76.77 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 78.32 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अहिवारा में 75.49 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में 79.90 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन में मतदान का प्रतिशत 87.34, उतई में 85.81 तथा धमधा में 83.33 रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...