रायपुर में सांतवीं मंजिल से अकाउंटेंट ने लगा दी छलांग… मौके पर ही चले गई जान… CCTV फुटेज भी आया सामने, सुसाइड का कारण अज्ञात

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बेबीलॉन टावर के सातवीं मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक का नाम विजय बसोने है। जानकारी के मुताबिक युवक अकाउंटेंट का काम करता था। उसने ऊपर के गलियारे से छलांग लगा दी। हालांकि युवक के सिर के आसपास खून के छींटे नहीं मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के बेबीलाॅन टाॅवर की है। पंडरी निवासी विजय बसोने एक सीए के पास काम करता था। आज दोपहर में उसने बेबीलाॅन टाॅवर की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में युवक उपर से नीचे गिरते हुये दिख रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल युवक ने आत्महत्या क्यों की और इसके पीछे की वजह क्या थी। इसकी जांच तेलीबांधा पुलिस द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...