मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दाऊ कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी दानशीलता के लिए विख्यात समाजसेवी दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह जी समाज के उत्थान के लिए समर्पित ऐसे प्रकाश स्तंभ थे जिनकी दानशीलता और उदारता सदैव प्रेरणा देती रहेगी। दाऊ कल्याण सिंह एक युगदृष्टा थे जिन्होंने छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवा के लिए अद्वितीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसी जनहितकारी संस्थाओं के लिए कई एकड़ भूमि दान में दी। उनके इस योगदान के कारण प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज उनके द्वारा दान में दी गई भूमि पर अनेक शिक्षण संस्थान और चिकित्सालय संचालित हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले दाऊ कल्याण सिंह जी का नाम सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाएगा। उनका जीवन हम सभी को सार्वजनिक हितों के लिए निस्वार्थ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...