अमलेश्वर अब नगर पंचायत: लोगों की मांग पर भूपेश सरकार ने जारी किया अधिसूचना…लंबे समय से हो रही थी मांग, तेजी से होगा क्षेत्र का विकास

भिलाई। दुर्ग जिले को एक और निकाय की सौगात मिली है। अब ग्राम पंचायत अमलेश्वर नगर पंचायत होगा। इसकी घोषणा पिछले दिनों सीएम भूपेश बघेल ने की थी। सीएम भूपेश के घोषणा के बाद से कागजी कार्रवाई शुरू हो गई थी।

आखिरकार आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी हो गई। जिसमें लिखा है कि, अब अमलेश्वर नगर पंचायत कहलाएगा। आपको बता दें कि अमलेश्वर की आबादी 13000 के आसपास है। क्षेत्र के विकास में ग्राम पंचायत होने की वजह से बाधा भी आ रही थी।

उस बाधा को दूर करने को लेकर लोगों ने सीएम से मांग की थी। सीएम ने नगर पंचायत बनाने का ऐलान किया और काम शुरू हो गया। बहुत जल्द सीएमओ की नियुक्ति होगी। उसके बाद संचालन के लिए चुनाव भी कराया जाएगा।

जिसमें पार्षद चुने जाएंगे, उनमें से कोई एक अध्यक्ष बनेगा। आपको बता दें कि 20 वार्डों वाले इस नगर पंचायत की सीमाएं रायपुर से भी लगी हुई है। लगातार क्षेत्र में कॉलोनी बन रही है। जिससे नगर पंचायत को राजस्व आय होगी। उसी आय से क्षेत्र का विकास तेजी से भी होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...