दुर्ग वासियों के लिए बड़ा अवसर, जान सकेंगे अपना भविष्य: कल राष्ट्रीय ज्योतिष शोध सम्मेलन का आयोजन… कला मंदिर CC में जुटेंगे देश भर से आए विद्वान-ज्योतिष

ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान भिलाई दुर्ग द्वारा 16 फरवरी,रविवार को कलामन्दिर सिविक सेंटर भिलाई में सुबह 10 बजे से आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष शोध सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के शुभारम्भ सत्र के मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग विजय बघेल होंगे,कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्वान ज्योतिषाचार्य मंथा सूर्यनारायण राव जी हैदराबाद ,विशिष्ट अतिथि रिकेश सेन,नरेन्द्र बंछोर, आई पी मिश्रा,ज्योतिषाचार्य महेश खजांची मध्यप्रदेश, रमेश व्यास राजस्थान, तेजसकर पांडेय उत्तरप्रदेश,प्रियाशरण त्रिपाठी,अनंतधर शर्मा,नागेश्वर राव ,संजय मिश्रा रायपुर, देवनारायण शर्मा,जयंत पांडेय महाराष्ट्र, पंडित विनोद चौबे भिलाई,ए के वर्माजी,नरेंद्र शास्री उज्जैन, सहित देश व राज्य के ज्योतिष गण अति विशिष्ट अतिथि है।

कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि माननीय सांसद संतोष पांडेय,अध्यक्षता करेंगे पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा व पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ,विशिष्ट अतिथि है विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर,पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, माननीय महापौर नीरज पाल व समाजसेवी बी पी देशमुख ।

ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान भिलाई, जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ज्योतिष शोध सम्मेलन में विद्वान ज्योतिष व गुरु द्वय विजयकांत भट्ट एवम वाय एस एन मूर्ति को 50 वर्ष से अधिक समय से ज्योतिष की उत्कृष्ट व महान सेवा के लिए एवं विद्वान ज्योतिष स्वर्गीय जी रंगाराव जी को मरणोपरांत उनके द्वारा अपने जीवन काल मे ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य व उल्लेखनीय सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जावेगा।साथ ही ज्योतिष गणों को ज्योतिष रत्न,ज्योतिष शोध रत्न,ज्योतिष विभूति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

सम्मेलन की मुख्य विषय वस्तु आधुनिक परिदृश्य व तकनीकी युग मे ज्योतिषीय शोध की आवश्यकता रखा गया है इस कार्यक्रम में ज्योतिष व संस्कृत के विद्वान अपने शोध व दीर्घकालिक अनुभव साझा करेंगें।

स्वर्गीय जी रंगाराव जी की स्मृति में आयोजित इस सम्मेलन के अवसर पर ज्योतिष स्मारिका के रूप में ज्योतिष दर्शन पत्रिका का विशिष्ट अंक प्रकाशन भी किया जा रहा है। सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण है निःशुल्क ज्योतिषीय परामर्श। इक्षुक व्यक्ति अपनी व अपने बच्चों की कुंडली का निःशुल्क विश्लेषण देश भर से आए विद्वान ज्योतिष से करा सकते है। आमंत्रित ज्योतिष गणों से मिलने का यह बड़ा अवसर है जिसे हम ज्योतिष का महाकुंभ कह सकते है। निश्चित रूप से यह आयोजन ज्योतिष व ज्योतिषीय शोध को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजन में सभी ज्योतिष गण व ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त करने हेतु आप सभी सादर आमंत्रित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...