दुर्ग में जल्द शुरू होगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना: बस डिपो का भूमि पूजन संपन्न… चीफ गेस्ट रहे दुर्ग सांसद विजय बघेल; जानिए किन क्षेत्रों में चलेंगी बसें

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई, दुर्ग, रिसाली, भिलाई-चरोदा, नगर पालिका परिषद जामुल अहिवारा, कुम्हारी, अमलेश्वर एवं नगर पंचायत धमधा, उतई, पाटन क्षेत्र अंतर्गत नागरिको को सस्ती सुलभ यात्री सुविधा प्रदान करने के उददेश्य से भारत सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना प्रारंभ किया जा रहा है। जिसका संचालन दुर्ग जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की देखरेख में किया जायेगा।

इस इलेक्ट्रिक बसों से शहरो में होने वाले वायु प्रदुषण को रोका जा सकेगा और इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ डीजल पेट्रोल का खर्च भी घटेगा। ई-बस पूरी तरह इलेक्ट्रिसिटी पर ही चलेगी और इससे ध्वनी तथा प्रदुषण को भी रोकने में मदद मिलेगी। यह बस पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ आवागमन का सहज और सस्ता साधन बनेगी, जिससे आम नागरिको को बहुत सुविधा मिलेगी।

शासन से कुल 50 इलेक्ट्रिक बस प्रदाय करेगी, जिसका संचालन एवं संधारण एजेंसी को 62.02 प्रति किलो मीटर की दर से स्वीकृति प्रदाय की जा रही है। ई-बस सेवा के लिए भारत सरकार से 4.04 करोड़ एवं राज्य सरकार से 2.69 करोड़ की अनुदान से बस डिपो निर्माण एवं भारत सरकार से बीटीएम पावर इन्फास्ट्रक्चर के लिए 11.02 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। ई-बस संचालन छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मार्गो मे किया जायेगा। जिसके लिए नागरिको से नियमानुसार यात्रा शुल्क लिया जायेगा। बस कादम्बरी नगर सिकोला भाठा डी मार्ट में बने बस डिपो में खड़ी होगी। जहां पर बसो के बैटरी को चार्जिंग करने चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जायेगा। छत्तीसगढ़ में पहली बार यह अवसर दुर्ग जिले को मिला है। अभी बाकी जिलों में प्रक्रिया में है। दुर्ग जिला इस क्षेत्र में आगे बढ़ गया है।

बस डिपो बनाने भूमि पूजन कार्यक्रम दिनांक 18 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे कादंबरी नगर सिकोला भाठा, डी मार्ट के सामने नेशनल हाईवे 53 बायपास रोड के पास किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बद्येल, अध्यक्षता वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, विशिष्ठ अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, नगर पालिक निगम भिलाई नीरज पाल, महापौर दुर्ग अल्का बाघमार, दुर्ग कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी, आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त दुर्ग सुमीत अग्रवाल, भिलाई निगम एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी एवं वार्ड 02 पार्षद मुकेश अग्रवाल एवं स्थानीय नागरिको की उपस्थिति में किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...

युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम साय ने खोला नौकरी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने...