निगम प्रशासन की नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक : आयुक्त प्रकाश बोलें-मरीजों व परिजनों को धन्वन्तरि की दवाई खरीदने करें प्रेरित…

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र की जनता का झुकाव धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की ओर रुझान बढ़ रहा है। निगम प्रशासन ने इसका लाभ अधिक-से-अधिक लोगों को पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। वैसे भी शहर की जनता आज धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना से वाकिफ होते जा रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता सस्ती कीमत पर इन मेडिकल स्टोर्स में मिल रही है।

इस योजना के माध्यम से अधिक-से- अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने नर्सिंग होम के संचालकों के साथ बैठक ली। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने नर्सिंग होम के संचालकों को नर्सिंग होम में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना के बारे में जानकारी देते हुए 55% छूट के साथ अच्छी गुणवत्ता की दवाइयां खरीदने के लिए प्रेरित करने कहा।

भिलाई निगम क्षेत्र में पांच धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित हैं। यहां 251 प्रकार की ब्रांडेड जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 27 प्रकार की सर्जिकल आइटम और बड़ी मात्रा में हर्बल प्रोडक्ट भी उपलब्ध है। वर्तमान में भिलाई में मदर्स मार्केट पावर हाउस, शास्त्री मार्केट नंदनी रोड, भगवा चौक कैलाश नगर कुरूद, 18 नंबर रोड नेहरू चौक के समीप कैंप 1 तथा शास्त्री अस्पताल सुपेला में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित है।

बैठक में अधीक्षण अभियंता बीके देवांगन, सुपेला अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीएम सिंह, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. राहुल गुलाटी, डॉ. मनोज सिन्हा, डॉ. राजेश देशमुख, ड. आशीष पाहुजा, डॉ. नासिर अहमद सिद्धिकी, आशीष याता, डॉ. एसवी राहुल, डॉ. श्याम पटेल, डॉ. आकृति राय, सहायक अभियंता तपन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...