खैरागढ़ उपचुनाव में भिलाई के भाजपा पार्षदों ने बहाया पसीना, वनांचल में जाकर लोगों से मांगा समर्थन, दया सिंह बोले-भाजपा के पक्ष में लोगों का माहौल, बड़ी लीड से जीतेंगे कोमल जंघेल

– खैरागढ़ विधानसभा के छुईखदान इलाके के गांवों में दया सिंह व भाजपा पार्षदों को मिला है प्रभार
– छुईखदान में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और खैरागढ़ में संगठन महामंत्री पवन साय से मुलाकात करने के बाद निकले प्रचार में

भिलाई। खैरागढ़ उपचुनाव में भिलाई के भाजपा पार्षदों को भी जिम्मेदारी मिली है। संगठन से टास्क मिलते ही भाजपा के पार्षद ग्राउंड में उतर गए हैं। रविवार से भाजपा पार्षदों ने डेरा डाल दिया है। कल छुईखदान इलाके के भावे, भोथली और छिंदारी, देवरचा समेत अन्य इलाकों में प्रचार भी शुरू कर दिया है।

भाजपा पार्षद दया सिंह को छुईखदान इलाके के गांवों में शक्ति केंद्र प्रभारी बनाया गया है। दया सिंह के साथ-साथ श्यामसुंदर राव, वीणा चंद्राकर, भोजराज सिन्हा, महेश वर्मा, लक्ष्मी साहू, विनोद चेलक, चंदेश्वरी बांधे समेत अन्य पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के लिए प्रचार किया। लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट मांगा।

भाजपा पार्षद दया सिंह ने कहा कि लोगों में भाजपा के पक्ष में गजब का माहौल है। इस बार भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल चुनाव जीतेंगे। पार्टी का हरेक कार्यकर्ता ग्राउंड में उतरकर पसीना बहा रहे हैं। लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। अब लोग बदलाव चाहते हैं। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को बड़ी लीड मिलने वाली है। वे विधानसभा पहुंचकर क्षेत्र की जनता के सरोकारों का ख्याल रखकर विकास कराएंगे।

पार्षदों ने भरी दोपहर में बहाया पसीना
भिलाई के भाजपा पार्षदों ने छुईखदान में सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से मुलाकात की। उनसे आशीर्वाद के साथ-साथ मार्गदर्शन मांगा। नेता प्रतिपक्ष ने सभी को ग्रामीण इलाकों में काम करने कहा।

सभी भाजपाई पार्षदों दया सिंह, महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, वीणा चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, पी. श्यामसुंदर राव, धर्मेंद्र दिवाकर, ईश्वरी नेताम, गिरीजा बंछोर, सरिता बघेल, चंदेश्वरी बांधे, विनोद चेलक, भोला साहू समेत अन्य मौजूद रहें। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता और विनय सेन भी खैरागढ़ विधानसभा में काम कर रहे हैं। भाजपा को जीत दिलाने के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रशांत, विवेक कौशल, आनंद सिंह, राकेश प्रसाद, पवन मिश्रा समेत अन्य युवा भी पहुंच चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...