CG – चुनाव से पहले प्रत्याशी की मौत: सरपंच प्रत्याशी का अस्पताल में चल रहा था इलाज… हो गयी मौत… लंबे समय से चल रहे थे बीमार

CG

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में आज पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में मतदान हो रहा है। इस दौरान रायगढ़ में चुनाव के ठीक पहले प्रत्याशी की जान चली गयी है। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला रायगढ़ के तमनार ब्लॉक के गारे पंचायत का है।

पंचायत चुनाव से ठीक पहले सरपंच पद के प्रत्याशी चतुर सिंह सिदार का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई।

चतुर सिंह सिदार गारे पंचायत के लिए सरपंच पद के प्रत्याशी थे। हालांकि गांव में जब तक मौत की खबर पहुंची तब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी लिहाजा मतदान जारी है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...