दुर्ग जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण शांतिपूर्ण संपन्न: मतदान केंद्रों पर दिखा मतदाताओं का उत्साह… वोटिंग में महिलाओं, युवाओं और वृद्धजनों की रही खास भागीदारी

दुर्ग। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत तृतीय (अंतिम) चरण में धमधा जनपद पंचायत में मतदान प्रक्रिया रविवार 23 फरवरी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर चहल-पहल बढ़ गई थी। मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर पानी, छाया, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी, जिससे मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

मतदान में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने जोश के साथ भाग लिया। खासकर पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भूमिका निभाने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि धमधा जनपद पंचायत में अपरान्ह 3 बजे तक अनअतरिम मतदान का प्रतिशत 77.45 दर्ज किया गया, जिसमें महिला मतदाताओं का प्रतिशत 79.95 और पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 74.98 शामिल है। अपरान्ह 3 बजे के पूर्व मतदान केंद्रों के भीतर पहुंच चुके मतदाता, मतदान कर रहे हैं। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया समाप्ति पश्चात् प्रतिशत में वृद्धि होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...