5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल के कैदियों ने गंगाजल से किया स्नान, डिप्टी सीएम शर्मा को दिया धन्यवाद

रायपुर. आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ के सभी 33 जेलों में इच्छुक बंदियों को प्रयागराज महाकुम्भ स्थित संगम के जल से स्नान कराया जा रहा है। रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से सामूहिक स्नान किया। इस विशेष अवसर पर राज्य के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल के कैदी गंगाजल से स्नान कर रहे हैं, जिससे कि उन्हें आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिला।

यह गंगाजल छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में महाकुंभ से कैदियों के लिए लाया था। कैदियों ने इस स्नान के माध्यम से मानसिक और आत्मिक शांति की प्राप्ति की आशा जताई, इस आयोजन को लेकर जेल प्रशासन हिमांशु गुप्ता, महानिदेशक (जेल) ने विशेष व्यवस्था की है और कैदियों के बीच धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए इसे एक सकारात्मक कदम बताया है। जेल स्टाफ के साथ ही बंदियों ने इस कार्यक्रम में हर्षोल्लास से भाग लिया और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री (जेल विभाग) एवं हिमांशु गुप्ता, महानिदेशक (जेल) को धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...