CG CRIME: पति ने की पत्नी की हत्या, सबूत मिटने जला दिया शव, पढ़िए खौफनाक स्टोरी…

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति ने पत्नी को घूमने के बहाने जंगल ले गया और गला घोटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए उसने शव को आग के हवाले कर दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने शहडोल (मध्य प्रदेश) जीआरपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खौफनाक राज को बेनकाब कर दिया.

पत्नी के चरित्र पर शक कर परेशान आरोपी पति अमरीश कुमार निषाद (32 वर्ष), निवासी कसौली, मुजफ्फरपुर (उत्तर प्रदेश) ने अपनी पत्नी मोनी निषाद राज (28 वर्ष) को घूमने के बहाने जंगल में ले जाकर गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद पेट्रोल डालकर शव को जला दिया. इस खौफनाक हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के इरादे से आरोपी ने मध्यप्रदेश के शहडोल जीआरपी थाने में 14 फरवरी को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. आरोपी ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उसकी पत्नी अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर फ्रेश होने के लिए गई थी और वापस नहीं लौटी.

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जीआरपी पुलिस जांच में जुट गई. इस दौरान पुलिस को आरोपी के बयानों में विरोधाभास नजर आया. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी उस पर किसी अन्य लड़की से संबंध होने का शक करती थी, जिससे आए दिन झगड़े होते रहते थे और वह इससे परेशान था. इसी वजह से उसने अपनी पत्नी मोनी निषाद राज को घूमने के बहाने 11 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर जंगल में सुनसान जगह पर ले जाकर दोपहर करीब 12:30 बजे गला घोंटकर हत्या कर दी.

इसके बाद उसने शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया. आरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने एक जला हुआ कंकाल बरामद किया, जिसे आरोपी ने अपनी पत्नी का बताया. मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) और 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...

रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: आरोपी...

रायपुर। राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया...