CG – पोर्न एडिक्ट नाबालिग ने किया 5 साल की बच्ची से रेप, फिर मर्डर: चॉकलेट का लालच देकर छत पर ले गया मासूम को… किया दुष्कर्म… चिल्लाने पर ईंट-बत्ते से मारा, हो गयी मौत

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक 14 साल के लड़के ने पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी की और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरकंडा थाना क्षेत्र में 14 साल के एक लड़के ने पहले पोर्न वीडिया देखा, इसके बाद बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने छत पर ले गया और बच्ची के साथ पहले रेप किया, फिर जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने ईंट और बत्ते से मारकर हत्या कर दी।

खून से सनी मिली बच्ची की लाश

गीतांजलि कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी की एक बिल्डिंग में कोनी क्षेत्र के कुछ मजदूर काम करते हैं और परिवार सहित वहां रहते भी हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की अर्धनग्न लाश बिल्डिंग की छत पर मिली है। दरअसल, मंगलवार की सुबह एक मजदूर बिल्डिंग की छत पर गया। तभी उसकी नजर बच्ची की लाश पर पड़ी। बच्ची का शव खून से सना हुआ था। मजदूर घबराकर तुरंत नीचे उतरा और फिर आसपास मौजूद लोगों को और बच्ची के पिता को इसकी सूचना दी।

इसके बाद बच्ची के पिता ने सरकंडा थाने में सूचना दी कि एरा कॉलोनी की बिल्डिंग की छत पर बच्ची की लाश मिली है। सूचना मिलते ही SP रजनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से सबूत भी जुटाए।

सोमवार शाम से लापता थी बच्ची
बच्ची के बारे में जानकारी देते हुए उसकी मां ने बताया कि, बच्ची सोमवार शाम 6 बजे से लापता थी। वह चॉकलेटे लेने निकली थी। वो लोग लगातार बेटी की तलाश कर रहे थे, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली थी। मंगलवार सुबह हमारी बच्ची मृत मिली है। पुलिस ने बताया कि, इस घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए और करीब 50 संदेहियों से पूछताछ की गई। साथ ही पास ही चॉकलेट बेचने वाले दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। इसी दौरान 14 साल के लड़के के बारे में जानकारी मिली।

चॉकलेट खिलाने के बहने छत पर ले गया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि 14 साल का लड़का भी एरा कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने लड़के की पहचान कर तुरंत उसे हिरासत में लिया।
एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, आरोपी लड़के ने बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया था। बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे घसीटा और शोर मचाने पर लड़के ने बच्ची के सिर पर लकड़ी के बत्ते से मारा, जिससे बच्ची की मौत हो गई। आरोपी के पैर पर खून के निशान मिले हैं, जिसे वो धो नहीं पाया था।

मां-बाप के फोन में पोर्न वीडिया देखता था आरोपी
पुलिस ने बताया कि, आरोपी लड़का अपने मां-बाप के फोन में पोर्न वीडियो देखता था। आरोपी ने अपने बयान में बताया कि, काफी दिनों से उसकी नजर बच्ची पर थी और वो वह सब करना चाहता था जो उसने वीडियो में देखा था।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला प्रोजेक्ट : मुआवजा प्रकरण बनाने में गड़बड़ी, तत्कालीन...

बिलासपुर। भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी सामने आई है। बिलासपुर के ग्राम ढेका में अधिग्रहित भूमि के मुआवजा प्रकरण में फर्जी...

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, EOW ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम...

रायपुर। देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक बस्तर अंचल में विकास की गाड़ी अब तेजी पकड़ रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल...

छत्तीसगढ़ ने खोया “ब्लैक डायमंड”: CM साय ने पद्मश्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने आज हास्य कवी के क्षेत्र में अपना "ब्लैक डायमंड" खो दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के...