26 साल की एक्ट्रेस की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने मारने के बाद बॉडी को जलाया फिर टुकड़े कर बोरी में भर कर रस्ते में फेका

इटली: एक जानी मानी अभिनेत्री के साथ ऐसी घटना घटी जिसे पढ़ने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी. इस 26 साल की एक्ट्रेस को बैंकर ने पहले हथौड़े से वार करके मारा फिर उसकी बॉडी के कई टुकड़े किए और बाद में बॉडी के टुकड़े को बोरी में भरकर रोड के किनारे फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने एक्ट्रेस की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस आरोपी का नाम डेविड फोंटाना (Davide Fontana) है जिसकी उम्र 43 साल बताई जा रही है.

एक्ट्रेस का नाम कैरल माल्टेसी
इस मृतक एक्ट्रेस की पहचान कैरल माल्टेसी के रूप में हुई है, जिसका स्टेज नाम चार्लोट एंजी बताया जा रहा है. महिला का क्षत-विक्षत शव 20 मार्च को लोम्बार्डी क्षेत्र के पालिन गांव के पास एक रिज पर मिला था.

हथौड़े से प्रहार कर फिर की बर्बरता
यूके डेली मिरर में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की हत्या को लेकर पुलिस को शक है कि आरोपी ने हथौड़े से प्रहार कर अभिनेत्री को पहले मारा. पहचान छिपाने के लिए उसकी बॉडी को जलाया. जिसके बाद उसके टुकड़े किए और बोरी में पैक किया.

आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने 43 वर्षीय डेविड फोंटाना नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर हत्या, सबूत नष्ट करने और शव छिपाने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं. पूछताछ के दौरान, आरोपी बैंकर ने कथित तौर पर एक्ट्रेस की हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने जनवरी में अभिनेत्री की हत्या कर दी और कुछ दिन तक शव को फ्रीजर में रखा. करीब एक महीने बाद उसे फेंक दिया. एक्ट्रेस की पहचान उसके फैन ने की. ये मृतक एक्ट्रेस मिलान के रेस्काल्डिना नगर पालिका में रहती थी.

ऐसे बनीं एडल्ट एक्ट्रेस
कैरल माल्टेसी ने ओनलीफैन्स पर एडल्ट कंटेंट पोस्ट करने के बाद पोर्न इंडस्ट्री की दुनिया में कदम रखा. अभिनेत्री को 11 से 13 मार्च तक लक्सी इरोटिक फेस्टिवल 2 में परफॉर्म करना था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...