संजय Rungta ग्रुप ऑफ इंस्टीट्‌यूशंस में ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन: सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि… SRGI अध्यक्ष संजय रूंगटा बोले – एसआरजीआई परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्‌यूशंस, भिलाई के तत्वावधान में रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन मंगलवार, 25 फरवरी को एसआरजीआई परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल थे।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय रूंगटा की उपस्थिति रही। निदेशक डॉ. साकेत रुंगटा, निदेशक अकादमिक डॉ. श्रीकांत बुजे, प्राचार्य आरसीएसटी डॉ तृप्ति अग्रवाल जैन, प्राचार्य आरआईएसएम डॉ जानेश श्रीवास्तव उपस्थिति थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजा के साथ हुई. जिसके बाद आरसीएसटी की प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल जैन ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सभी अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया तथा स्नातको को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। गणेश वंदना के बाद स्वागत नृत्य भी सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया गया।

एसआरजीआई अध्यक्ष संजय रूंगटा ने सभा को संबोधित किया और कहा कि यह पूरे एसआरजीआई परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रयासों की भी सराहना की

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने संबोधन में सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन का हिस्सा बनना वाकई सम्मान की बात है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की और वि‌द्यार्थियों को समाज में समानता बनाए रखने की सलाह दी।

मुख्य अतिथि और गणमान्यों ने स्नातकों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनकी सफलता की कामना की। गर्वित माता-पिता अपने बच्चों के साथ प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का अवसर पाकर बहुत प्रसन्न थे। इसके अलावा, वरिष्ठों द्वारा जूनियर्स को ज्ञान का दीपक और सफलता की कुंजी सौंपी गई, जिसमें अर्जित ज्ञान और अगले बैच को सौंपी गई जिम्मेदारी पर विचार किया गया।

समारोह का समापन डॉ. ज्ञानेश श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन और स्नातकों के समूह फोटोग्राफ के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रतीचि एकता मैडम द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...