CG – नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत: मातम में बदल गई जीत की खुशियां… आभार रैली के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत… अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

CG

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जाटा में नवनिर्वाचित महिला सरपंच की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, बलौदा ब्लाक के जाटा पंचायत में 23 फरवरी को चुनाव हुआ था। चुनाव में विजय होेने पर भगवती मरकाम ने 24 फरवरी को जीत की खुशी में आभार रैली निकाली थी। विजय रैली के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में भगवती मरकाम सरपंच निर्वाचित हुई थी। दूसरे दिन सोमवार 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे जाटा गांव में विजय रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान गांव के प्रत्येक घरों में उनके स्वागत के लिए आरती सजी हुई थी और महिलाओं ने आरती के साथ श्रीफल भेंट कर और गुलाल लगाकर स्वागत किया था।

सरपंच ने गांव के ग्रामीणों और माता भुवनेश्वरी मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद लिया था। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नवनिर्वाचित महिला सरपंच भगवती मरकाम गर्भवती थी। इस घटना के गांव में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...