छत्तीसगढ़ में NIA का बड़ा एक्शन: आतंकी फंडिंग मामले में CPI नेता गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

CG

रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ आतंकी फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित CPI (माओवादी) आतंकी संगठन से जुड़े एक फ्रंटल संगठन के शीर्ष नेता को गिरफ्तार किया है। मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) के नेता रघु मिडियामी पर आतंकी संगठन के लिए फंड जुटाने का काम करने का आरोप लगा है। जिसके चलते भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके।

NIA ने गुरुवार को रघु मिडियामी को आरसी-02/2023/एनआईए/आरपीआर मामले में हिरासत में लिया। MBM पर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। पुलिस ने इससे पहले नवंबर 2023 में मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल किया था। जिसे फरवरी 2024 में एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से 6 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। जिनकी पहचान एमबीएम के सदस्य/ओजीडब्ल्यू (ओवर ग्राउंड वर्कर) के रूप में हुई थी।

नक्सलियों के लिए फंड जुटाने का है आरोप

एनआईए ने मामले की गहन जांच की। जिसमें पता चला कि, रघु मिडियामी एमबीएम का नेता है। यह संगठन सीपीआई (माओवादी) के लिए फंड जुटाने का काम करने में लगा हुआ है। जिससे भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके। एनआईए की जांच के अनुसार, रघु मिडियामी सीपीआई (माओवादी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के लिए स्थानीय स्तर पर धन के वितरण के लिए नोडल व्यक्ति था। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...