CG Crime : झाड़-फूंक के नाम पर युवक की हत्या, परिवार के लोगों ने ही वारदात को दिया अंजाम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अंधविश्वास के चलते एक युवक की जान चली गई. मस्तूरी थाना क्षेत्र के देवगांव में झाड़-फूंक के नाम पर एक युवक की उसके ही परिवार ने हत्या कर दी. पिता और भाइयों ने बांस की छड़ी और कोर्रा से बेरहमी से युवक को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा कि मृतक पंचायत चुनाव की चिकन पार्टी में शराब पीकर गिर पड़ा था, जिसे परिवार ने भूत-प्रेत का साया मान लिया और झाड़-फूंक के बहाने पीट-पीटकर मार डाला.

जानकारी के अनुसार, बीते 12 फरवरी को पंचायत चुनाव के लिए सरपंच और पंच प्रत्याशियों ने गांव में चिकन पार्टी रखी थी. पार्टी में मृतक सरोज खांडेकर भी शामिल हुआ था. सुबह से ही सरोज ने शराब पीना शुरू कर दिया. ज्यादा शराब पीने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई. इससे युवक जमीन पर सिर के बल गिर गया. उसका छोटा भाई शैलेन्द्र और मुकेश खांडेकर भी चिकन पार्टी में शामिल थे. शैलेन्द्र और मुकेश ने अपने भाई को जमीन पर सिर के बल गिरे होने पर भूत प्रेत का चढ़ने की बात कहते हुए शैलेन्द्र और मुकेश ने अपने बड़े भाई मनोज खांडेकर और पिता गोरे लाल खांडेकर को झाड़-फूंक के लिए बुलाया.

मनोज खांडेकर और गोरे लाल मौके पर पहुंचे. उन्होंने झाड़ फूंक शुरू की. इस दौरान भूत उतारने के नाम पर युवक को कोर्रा और बांस की छड़ी से जमकर पीटा गया. पिटाई से गंभीर रूप से घायल सरोज खांडेकर की 13 फरवरी को मौत हो गई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मस्तूरी पुलिस ने एक्शन लिया और मृतक के सरोज खांडेकर के पिता गोरेलाल खांडेकर व भाई शैलेंद्र खांडेकर, मुकेश खांडेकर, मनोज खांडेकर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...