भिलाई में पार्षद के खिलाफ FIR, मकान खाली करवाने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

दुर्ग। मकान खाली करवाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के एमआईसी मेंबर कांग्रेस पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर चरोदा निवासी संजना पत्नी शंभूनाथ ढोल (30वर्ष) ने पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वे लोग पार्षद के परिचित के मकान में किराये से रहते हैं। पार्षद दबंगई दिखाते हुए पिछले तीन चार दिन से उसके घर आ रहा है और उससे घर खाली करवाने कह रहा है। घर खाली नहीं करने पर वो उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ गाली-गलौज कर रहा है।

संजना का कहना है कि एस वेंकट रमना अपने पार्षद होने की धौंस दिखा रहा है। उसके रोज-रोज के झगड़े को देखते हुए उसने अपने पति शंभूनाथ को पार्षद के पास बात करने के लिए भेजा था। पार्षद रमना 17 फरवरी की सुबह 10 बजे फिर से शंभूनाथ के घर पहुंचा और मकान खाली करने की धमकी देने लगा। उस समय शंभूनाथ घर पर नहीं था। इसके बाद पार्षद ने घरवालों को ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और वहां से चला गया। दोपहर में जब शंभूनाथ काम से घर लौटा तो संजना ने उसे पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों पति- पत्नी थाने पहुंचकर पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

रात में बुलडोजर चलाने की दी धमकी

17 फरवरी की सुबह 10 बजे रमना शंभूनाथ के घर पहुंचा। उसने उन्हें धमकी दी कि दो दिन में वो मकान खाली कर दें। यदि मकान खाली नहीं किया तो वो रात के समय जब सब लोग सो रहे होंगे घर में बुलडोजर चलवा देगा। संजना की शिकायत से पहले पार्षद एस. वेंकट रमना ने पुरानी भिलाई थाने में शंभूनाथ सहित चार के खिलाफ उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद जब पार्षद फिर से दबंगई दिखाने गया तो घर के लोगों ने उसके खिलाफ भी अपराध दर्ज करा दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...