CG – स्टेशन मास्टर पर रेप का आरोप: महिला स्टेशन मास्टर को होटल में बुलाया मिलने… शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध… फिर शादी के लिए मुकर गया रेलवे कर्मचारी, FIR दर्ज हुआ तो हुआ फरार

CG

बिलासपुर। रेलवे के स्टेशन मास्टर पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है की शादी का वादा कर महिला स्टेशन मास्टर के साथ बलात्कार करने और फिर इनकार करने के मामले में रेलवे कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस की तीन सदस्यीय टीम नागपुर पहुंची, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

तारबाहर पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ क्षेत्र की महिला स्टेशन मास्टर ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नागपुर निवासी रेलवे स्टेशन मास्टर अनमोल घनश्याम वाकोडीकर से उनकी पहचान हुई, जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई।

बातचीत के दौरान वाकोडीकर ने उन्हें मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया। दोनों सीएमडी चौक स्थित एक निजी होटल में ठहरे, जहां आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में जब महिला ने शादी का दबाव डाला, तो वाकोडीकर ने इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए टीआई कृष्णचंद सिदार ने तीन पुलिसकर्मियों की टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नागपुर भेजा। हालांकि, रेलवे कर्मचारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...