यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने एक बार फिर बेसहारा की सेवा की, सिख युवक की हो गई थी मृत्यु, मृतक के परिवार को मिली मदद

भिलाई। भिलाई में यूथ सिख सेवा समिति ने एक बार फिर बेसहारा लोगो की सेवा की है। समिति के सदस्य ने बताया की आज सुबह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आया कि वेंकटेश्वर टॉकीज के पीछे एक सिख परिवार में पति की मृत्यु राधिका नगर मैं हुई है एंबुलेंस की जरूरत है। गाड़ी के माध्यम से मृत शरीर को उनके घर पहुंचाया गया। घर पर पत्नी , 4 वर्ष का बेटा और 13 वर्ष की बेटी जो कि किराए के घर पर रहते है मृत्यु का कारण तबियत खराब होना बताई गई।

इसकी जानकारी तुरंत यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह को दी। उन्होंने तुरंत परिवार की पूरी मदद करने के लिए बोला गया। उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने लंगर सेवा , गाड़ी की व्यवस्था की और कफ़न ,दफन का पूरा सामान यहां तक कि मृत शरीर के लिए कुर्ता ,पजामा , कसेरा और पगड़ी का कपड़ा समिति की तरफ से किया गया। साथ ही साथ मुक्तिधाम तक की सभी सेवा यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के द्वारा की गई अंतिम यात्रा के बाद सुपेला गुरुद्वारा साहिब मैं लंगर सेवा की गई जो भी यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के सहयोग से हुई ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...