CG – निगम आयुक्त सस्पेंड: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में निगम कमिश्नर को किया गया निलंबित

CG

डेस्क। जगदलपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ निर्भय कुमार साहू को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले के बारे में बताया जा रहा है की राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निर्भय कुमार साहू को मंगलवार को राज्य शासन ने सस्पेंड कर दिया है।

वर्तमान में जगदलपुर में नगर निगम आयुक्त के पद पर निर्भय कुमार साहू को पदस्थ किया गया है, निर्भय साहू को सस्पेंड करने का कारण भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवजा देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही निर्भय साहू के द्वारा निजी भूमि स्वामियों को अवैध रूप से लाभ पहुँचाते हुए शासन को करोड़ों का चूना भी लगाया है। जिसके बाद मामले की जांच की गई, जहाँ जांच में अनियमितता और लापरवाही के आरोप भी सही पाए गए है। अभनपुर से विशाखापट्टनम तक बन रहे इकनोमिक कॉरिडोर के लिए कुछ लोगों को वास्तविक मुआवजा से अधिक का मुआवजा दिलाया गया था। शासन ने इस मामले को देखते हुए निलंबन का आदेश जारी किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...